रोहतास जिले के एनएच दो पर खुरमाबाद गांव के समीप शनिवार को सड़क किनारे एक ट्रक में वेल्डिंग करने के दौरान अचानक आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया. सूचना पर पहुंची अग्निशामक की टीम ने मशक्कत से आग पर काबू पाया. मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वैल्डिंग कर रहा दुकानदार भी जख्मी हुआ है. जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भेज दिया.
