नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01 बैसाखी मेला गुप्ता धाम मे लगा! जिले की ऐतिहासिक धरोहर और बाबा भोलेनाथ की नगरी गुप्ता धाम में वैशाख का मेला लग चुका है जिसमें हजारों की संख्या में विभिन्न राज्यों और जिलों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं बैसाखी मेला का फिलहाल इस हफ्ते शुरुआत हुआ है! 02. नगर आयुक्त को दी गई विदाई । सासाराम नगर आयुक्त सत्यप्रकाश शर्मा का आज सोमवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विवाई दी गई। करीब नौ माह तक नगर आयुक्त के पद पर रहे। कहा यहां कार्य करने के दौरान हमें जितना स्नेह व प्यार मिला, नहीं भूल पाऊंगा। समारोह की अध्यक्षता अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने की। समारोह में डीपीजीआरओ संजय कुमार सिन्हा, डीटीओ राम बाबू, एसडीएम मनोज कुमार, बिक्रमगंज एसडीएम उपेन्द्र कुमार पाल, एसडीसी रामरंजन सिंह, खुशबू पटेल, रश्मि सिंह आदि थीं। 03. अंबेडकर जयंती पर मौजूद रहे मंत्री! बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर महान दार्शनिक, राजनीतिज्ञ व संविधान निर्माता थे। संविधान में जो गरीबों को अधिकार मिले हैं, बाबा साहेब की देन है। ऐसे महामानव की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने अधिकारों व संबिधान की रक्षा के लिए संघर्ष करें। कहा कि संविधान से गरीबों को मिले आरक्षण कुछ लोगों को पच नहीं रहा है। इसलिए हमलोगों को संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। उक्त बातें अनिता देवी मंत्री अति पिछड़ा वर्ग कल्याण बिहार सरकार ने राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को आयोजित भीम राव अंबेडकर जयंती समारोह में कही। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....
