जी हां आपको बता दे की इंटर के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थी गुरुवार से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन के लिए 29 मार्च तक का समय दिया है। वहीं जो छात्र दो विषयों में फेल हुए हैं वो भी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन छात्रों ने इंटर का रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, ऐसे छात्र विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च से करेंगे। छात्रों को biharboardonline. bihar. gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दी जायेगी !