इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने में अब चंद दिन शेष रह गया है। परीक्षा दे चुके छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल की नियमित जांच करा रहे हैं। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद से ही परीक्षार्थियों ने इंतजार शुरू कर दिया था उन्हें इस बात का अंदेशा हो गया था कि मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के बाद किसी भी समय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। जिसे लेकर राज्य एवं राज्य के बाहर दूसरे विश्वविद्यालयों में होने वाले नामांकन की जानकारी ले रहे। हालांकि अगर मार्च के अंतिम सप्ताह तक अगर रिजल्ट आ जाता है तो छात्रों को नामांकन कराने में काफी सुविधा होगी। वही किसी अन्य महाविद्यालयों में भी छात्र आसानी से अपना नामांकन करा सकते हैं। रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे छात्र गंगू गुप्ता, अंकुश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, संध्या कुमारी, आदि ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि अब कुछ ही समय में रिजल्ट आ सकता है। ऐसे में नामांकन को लेकर नियमित रूप से पोर्टल की जांच की जा रही है। रिजल्ट आने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिस की भी तैयारी करनी है।