सासाराम में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रही मुहिम रंग लाने लगी है। जागरूकता की बदौलत अस्थाई के साथ स्थाई परिवार नियोजन साधनों को अपनाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। परिणाम है कि 10 माह में 5486 दंपत्तियों ने स्थाई व 18603 दंपतियों ने अस्थाई परिवार नियोजन के साधन अपनाए है।
