सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग पर चेनारी प्रखंड में जगह-जगह बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीपल वृक्ष की फेरी लगाकर पूजा-अर्चना की। सुखद वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सोमवार को पीपल वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। सोमवती अमावस्या त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। महिलाओं ने पूजा में सर्वप्रथम जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भीगा चना, फूल व धूप चढ़ाया साथ ही पीपल वृक्ष के तने पर 113 बार कच्चे सूत से परिक्रमा कर पूजा का फल प्राप्त किया।
