बिहार राज्य के जिला रोहतास के मलीपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से सचिन कुमार बता रहें हैं की गर्वती महिला को सरकार के द्वारा राशन या पैसा मिलता है इसके बारे में इन्हें जानकारी नहीं था और ना ही किसी ने इन्हें बताया था। इतना सुने थे की मुफ्त में राशन मिलता है लेकिन यह जानकारी नहीं था की पैसा भी दिया जाता है। और बता रहें हैं की यह तो जानकारी है की सरकारी हॉस्पिटल में मुफ्त में इलाज होता है लेकिन वहां दवाई नहीं देते है। सरकारी हॉस्पिटल में जाने के बाद वो लोग दवाई लिख देते है जो प्राइवेट हॉस्पिटल से लेना पड़ता है।