सासाराम में राजधानी एक्सप्रेस का सौगात बहुत जल्द ही शहर वासियों को मिलने वाला है। स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने बुधवार को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांग पत्र सौंपा। जहां रेल मंत्री ने सांसद को आश्वासन देते हुए कहा कि सासाराम में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव किया जाएगा। इसपर कार्रवाई की जा रही है। सांसद ने बताया कि यह सौगात बहुत जल्द ही शहरवासियों को मिलने जा रही है। इसके अलावा धनबाद-डेहरी इंटरसीटी एक्सप्रेस का भी विस्तार सासाराम तक किया जाएगा। फिलहाल डेहरी तक ही उक्त ट्रेनों का परिचालन होता है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से लोगों का डिमांड था कि सासाराम जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होना चाहिए। जिस कारण कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्टेशन पर बनने वाला स्वचालित सिढ़ी पर भी बहुत जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
