आपकों बता दे की चेनारी बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न होने के कारण लोगों में काफी प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है चेनारी बाजार निवासी अमित कुमार जायसवाल बताते हैं कि प्रतिदिन जाम की समस्या चेनारी बाजार में उत्पन्न रहती है उनका कहना है कि हम लोग जब भी किसी यात्रा के लिए निकलते हैं तो अपने गंतव्य स्थान तक एक से आधा घंटा लेट हो जाते हैं और वे बताते हैं कि प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और विधायक जी का भी ध्यान नहीं है उनका कहना यह है कि अगर चेनारी बाजार में बस स्टैंड का निर्माण करा दिया जाए तो यह समस्या खत्म हो जाएगी!
