आपको बता दें कि चेनारी प्रखंड में उगते भगवान भास्कर के अर्घ्य देते ही आज सोमवार को लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न हो गया। छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं के भीड़ विभिन्न छठ धाटो पर भीड़ उमड़ने लगी थी। भगवान भास्कर के उदय होने के पहले से ही छठ वर्तियो नदी, तालाबों व आहरपोखर में स्नान कर भगवान सूर्य के आराधना में खड़े थे। वहीं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की पोखता इंतजाम किए गए थे। वहीं समाजसेवियों ने इस पर्व के अवसर पर बड़चढ़ कर सेवा देने में हाथ बटाया।