जी हां आपको बता दें कि आज शनिवार को चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई! इस बीच छात्रों और शिक्षकों के बीच सीधा संवाद हुआ और छात्रों ने शिक्षकों से कुछ ज्ञान लिया! आपको बता दें कि शिक्षकों ने छात्रों को मिसाइल मैन के चले हुए मार्ग पर चलने का आदेश दिया! वही चेनारी प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्रों को बहुत ही अच्छे तरीके से मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के कार्यों को छात्रों को बीच ले जाकर अवगत कराया गया!
