जी हां आपको बता दें कि राज्य सरकार के द्वारा पिछले 2 हफ्ते पूर्व में ही प्लास्टिक को पूर्णता बैन कर दिया गया है लेकिन ऐसे में अभी भी आपको चेनारी बाजार के कई दुकानों पर प्लास्टिक में ही सामान को देखने को मिल सकता है, आपको बता दें कि बाजार में भ्रमण के दरमियान हमने पाया कि विभिन्न दुकानों पर प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है और ऐसे में हमने एक दुकानदार से जाना तो उनके द्वारा बताया जा रहा है कि ग्राहक घर से प्लास्टिक नहीं ला रहे हैं इस वजह से हम लोग ग्राहकों को प्लास्टिक में ही वास्तुए दे देते हैं!
