शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आशा फैसिलिटेटर का साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें कोविड-19 टीकाकरण, परिवार नियोजन, आरोग्य दिवस, सर्वे डोलोलिस्ट का अध्ययन, कमजोर नवजात शिशु का गृह भ्रमण, ई-संजीवनी, कुष्ठ कार्यक्रम, मलेरिया एवं अन्य कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विशेष चर्चा की गई. मौके पर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार बीसीएम विश्वनाथ कुमार एवं सब मौजूद थे.
