जी हां आपको बता दें कि आज दिन शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा चेनारी प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से की गई! विभिन्न दुकानों प्रतिष्ठानो सहित वाहन मालिकों ने भगवान विश्वकर्मा को याद किया तथा अपने वाहनों की पूजा अर्चना भी की! वही आपको बता दें कि पौराणिक कथा में ऐसा माना जाता है कि सृष्टि की संरचना मे भगवान विश्वकर्मा का अहम योगदान था! इसी उपलक्ष में भगवान विश्वकर्मा को याद किया जाता है!