अखंड सौभाग्य और पति के सुख-समृद्धि कामना लिए सुहागिन महिलाएं मंगलवार को हरितालिका तीज व्रत करेगीं। निर्जला उपवास कर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेगीं। सोमवार को को सुहागिनों हरतालिका तीज व्रत के लिए नहाय-खाय का अनुष्ठान किया। स्नानादि के बाद पूजा-अर्चना की। मंगलवार को निर्जला उपवास रहकर दोपहर से लेकर देर शाम तक महिलाएं सोलह शृंगार कर तीज पूजन करेगीं। पंचागों के अनुसार मंगलवार की दोपहर तक ही तृतीया है। दोपहर से लेकर रात तक पूजन करने का समय है