बिहार राज्य के रोहतास जिला के सिंहपुर ग्राम से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार ने बताया की उन्हें चित्रकला बहुत अच्छा लगता था। स्कुल में जब चित्रकला का टेस्ट हुआ तो उन्होंने अपने टेस्ट के लिए तो चित्र बनाया ही साथ ही अपने दोस्त की मदद करने के लिए उनके पेपर पर भी चित्र बना दिया। लेकिन जब परीक्षा का परिणाम आया तो उनके दोस्त को बहुत अच्छे अंक आये और उनके दोस्त को मेडल भी मिला।
