आपको बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है! इसी को लेकर आज सोमवार को चेनारी बाजार में 100 मीटर लंबा तिरंगा पद यात्रा निकाला गया! तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत चेनारी इंदिरा चौक से हुई वही पदयात्रा थाना मोड़ होते हुए करपुरी चौक गया,और वहां से फिर डोमा शाह के मिल के पास समाप्त हुआ! इस पद यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादाद में युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर जवान अमर रहे के नारे लगाते हुए पूरे बाजार में भ्रमण किए!