आपको बता दें कि आज गुरुवार को माया गेस्ट हाउस में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक सामूहिक बैठक रखी गई! जिस सामूहिक बैठक में प्रधानमंत्री के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए दिए संदेश मे हर घर तिरंगा और सोशल मीडिया पर तिरंगा की डीपी लगाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बैठक रखी उक्त बैठक में यह निर्णय लिया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाए और जो लोग तिरंगा लगाने में सक्षम नहीं है उनको हमारी पार्टी की तरफ से तिरंगा मुफ्त में दिया जाएगा! उक्त बातें कहते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने अपनी बातें रखें वही भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय भारद्वाज, भागवत जयसवाल , राजेश रंजन उर्फ चुन्नू जी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे!
