रविवार को जिला स्थापना दिवस पर एकाढ़ा के प्लस टू उच्च विद्यालय तथा चेवाड़ा के मध्य विद्यालय एवं प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया. इस मौके पर छात्र छात्रा रैली में शामिल हुआ. यह प्रभात फेरी प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय होते हुए सदर थाना अंबेडकर चौक सदरबाजार , प्रभात फेरी निकाला गया. इस दौरान प्लस टू श्री कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे. जो कि इस कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र-छात्राओं ने जिला स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रकार के तख्तियां और बैनर लेकर चल रहा है.जिसमें जिला स्थापना दिवस और विकसित जिला सहित अन्य नारे लिखे हुए थे.