राज्य में अब शिक्षक कुर्ता-पायजामा और जींस-टीशर्ट पहनकर बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में नहीं आएंगे। शिक्षकों को फार्मल पैंट और शर्ट पहनकर आने के लिए कहा गया है। इस संबंध में वैशाली जिले में नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के साथ सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्राचार्य को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है।