रोहतास जिले में कार्य में लापरवाही बतरने वाले दो कार्यक्रम पदाधिकारियों स्पष्टीकरण पूछा गया हैं. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के डीआरडीए सभागार में आयोजित मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट-2 व प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि की समीक्षा की. मनरेगा के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के परफॉर्मेंस की भी प्रखंडवार समीक्षा की गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।