गुरुजी का मासिक बैठक सम्पन्न मिला सख्त निर्देश शेखोपुर सराय स्थानीय प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरुवार के दिन प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने गुरु गोष्ठी आयोजित की और इस दौरान प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश भी दिया गया है इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रमेश प्रसाद साह ने बताया कि शेखोपुर सराय प्रखंड क्षेत्र के मध्य एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चल रहे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाना है उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ग पांच एवं वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें अगले कक्ष में जाने को लेकर चलाया गया है उन्होंने बताया कि इस दौरान जो छात्र छात्राएं पांचवा वर्ग में वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें छठी क्लास में नामांकन अवश्य करवाना है वही वर्ग आठ के जो छात्र छात्राएं वार्षिक की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें नवमी क्लास में अपना नामांकन करवाना है इसी को लेकर प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है उन्होंने बताया कि इसके दौरान पहरी क्लब का भी चुनाव 20 छात्रों को क्लब में रखते हुए विद्यालय के 100 गज के अंदर कोई भी मादक पदार्थ बेचने पर प्रतिबंध करना है और वैसे मादक पदार्थ विक्रेता को चिन्हित करना है जो मादक पदार्थ विक्रेता है मौके पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार अवधेश कुमार देव शरण सिंह दीनदयाल कुमार एमडीएम प्रभारी आनंद कुमार समेत अन्य कर्मी मौके पर मौजूद थे