बुधवार की शाम जिले बरबीघा - सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर केवटी ओपी क्षेत्र के गंगटी गांव से पूरब एक ईंट चिमनी - भट्ठा के समीप झारखंड से एक पिकप भान पर विदेशी शराब की खेप की ढुलाई कर रहे तस्कर और चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। बरामद पिकप भान पर 57 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। केवटी ओपी पुलिस ने शराब से भरे वाहन को जब्त कर ली। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरबीघा के रास्ते एक पिकप भान पर विदेशी शराब की खेप सरमेरा की तरफ ले जाया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।