गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के प्रेमचंद बीघा गांव में छापामारी कर देसी शराब निर्माण के अड्डे से बड़ी मात्रा में निर्मित देसी शराब और शराब बनाने व रखने के कई उपकरणों के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा। छापामारी का नेतृत्व शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेमचंद बीघा गांव के राजेंद्र पंडित द्वारा छुपकर गांव में देसी शराब का निर्माण कार्य चलाया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।