मंगलवार को भाकपा माले ने अरियरी प्रखंड के वृंदावन गांव में बैठक किया। प्रखंड सचिव कमलेश कुमार मानव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 2 जुलाई को अरियरी प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बासगीत पर्चा देने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को उजाड़ना बंद करने, नया वास–आवास कानून बनाने, मनरेगा में 200 दिन काम 600 रुपया दैनिक मजदूरी, दिल्ली पंजाब की तरह 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ करने, शराबबंदी के नाम पर दलित गरीबों और खासकर मांझी टोला पर हमला बंद करने, हदबंदी की सीमा 5 एकड़ करने, भूमिसुधार आयोग की रिपोर्ट लागू करने आदि मांगों को प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा।