जिले के सुदूरवर्ती अरियरी प्रखंड के कसार रविदास टोला में बिजली का करंट लगने से बीती रात्रि एक 40 वर्षीय युवक महेश रविदास की मौत हो गई ।मृतक कसार गांव के निवासी स्व रामेश्वर रविदास का पुत्र बताया गया है। करंट लगने के बाद युवक को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि युवक को सरकार द्वारा पक्का मकान बनाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना से उसे प्रथम किस्त की राशि दी गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।