रोहतास-कैमूर जिले के सीमा पर स्थित दुर्गावती डैम में जल्द ही नौका विहार एवं जंगल सफारी का ले सकेंगे आनंद। डीएफओ प्रद्युमन गौरव ने बताया कि दुर्गावती डैम में नौका का ट्रायल कर लिया गया है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। बोटिंग के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है।