नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ आइसा ( AISA) ने शेखपुरा के संजय गाँधी महिला कॉलेज मे हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस हस्ताक्षर का नेतृत्व आइसा जिला सचिव मो० रिक्की खान ने किया। मौके पर आइसा जिला सचिव मो० रिक्की खान ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा बिना लोकतांत्रिक संवाद के ही नई शिक्षा नीति 2020 को लागु कर दिया गया ।