अरियरी प्रखंड के महुली - चोरवर पथ पर वरुणा गांव के समीप एक बेकाबू ट्रैक्टर के सड़क किनारे खड्ड में पलटने से उस पर सवार एक 19 वर्षीय मजदूर पमपल पंडित की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक महुली ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोहदी गांव निवासी माटो पंडित का पुत्र बताया गया है। इस घटना में सोहदी गांव के ही वाहन मालिक 25 वर्षीय अरविंद कुमार यादव और दो अन्य मजदूरों में 22 वर्षीय राजेश पंडित व 23 वर्षीय दुलारचंद घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायल युवकों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।