शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर लालू नगर गांव के समीप एक ट्रक और बाईक के बीच आमने सामने टक्कर में बाईक पर सवार 26 वर्षीय युवक राजेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी मेदनी यादव का पुत्र बताया गया है। युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर से शेखपुरा शहर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को बाईक सहित कुचल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।