नगरनौसा में आंगनबाड़ी सेविका के घर चोरी: थाना क्षेत्र के सद्दू बिगहा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने आंगनबाड़ी सेविका अनीता कुमारी के घर से लाखों की संपत्ति चुरा ली। चोर इतने शातिर थे कि घर में सो रहे लोगों को उनकी भनक भी लगी। सुबह में घर में बिखरे सामानों को देखकर घरवालों चौंक गये।पीड़ित परिवार ने बताया कि सुबह में नींद खुलने पर बिखरे सामानों पर नजर पड़ी। घर से दो बक्से गायब थे। उनमें जरुरी कागजात के अलावा गहने व कीमती कपड़े थे। चोर बक्सों को लेकर भाग निकले थे। चोरी गये सामानों की कीमत एक लाख से अधिक बतायी जाती है। उन्होंने प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष नारदमुनी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है।
