परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बाहर छात्राओं एवं अभिभावकों का हंगामा,गेट कर दिया छतिग्रस्त इंटरमीडिएट परीक्षा में बुधवार को दूसरे दिन जिले के 42 केंद्र पर 40466 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया कूल 616 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे प्रथम पाली में भक्ति की और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा हुई नकल करते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 12 नकलची और 6 अभिभावकों को पकड़ा गया। आदर्श केंद्र पर सुबह 9:20 मिनट पर गेट बंद होने पर डॉ नेमीचंद कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय पर छात्राओं और अभिभावकों ने जमकर हंगामा मचाया। सुबह 9:35 पर गेट को तोड़कर कई छात्राएं परीक्षा हॉल के भीतर प्रवेश कर गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केंद्र अधीक्षक ने एडीएम कुमार मंगलम को वस्तु स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया और परीक्षा शांतिपूर्ण ली गई। आदर्श केंद्र को केंद्र अधीक्षक उमा कुमारी ने बताया कि सुबह 9:20 मिनट पर मुख्य गेट को बंद किए जाने पर छात्राओं के साथ आए हुए अभिभावकों ने हंगामा मचाया गेट को क्षतिग्रस्त कर जबरन परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश कर गए जिला प्रशासन से बात करने के बाद आदर्श केंद्र पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई तो आप जाकर माहौल शांत हुआ।
