26 से शुरू होगी कक्षा नौवीं की वार्षिक परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा भी कराने का फैसला लिया है। यह वार्षिक परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी। इसे लेकर बोर्ड ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है बोर्ड के नोटिस के अनुसार कक्षा नौवीं की वार्षिक परीक्षा 26 फरवरी से 3 मार्च तक होगी। यह परीक्षा रोहतास जिले के 285 उच्च विद्यालय में दोनों पाली में होगी।इस परीक्षा में वैसे सभी छात्राएं शामिल होंगे जो 2020 से बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए नामांकन कराए हैं।