बिहार राज्य से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और कुष्ठ उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कुष्ठ उन्मूलन निवारण समिति और रेड क्रॉस के सहयोग से कुष्ठ पीड़ित व्यक्तियों के बीच सहाय उपकरणों का वितरण किया गया। साथ ही कह रहे है कि सदर अस्पताल में आयोजित कुष्ठ मेला के अवसर पर 36 कुष्ठ रोगियों को कंबल, चप्पल और सेल्फ किट दिया गया। इन लोगों को कोरोना महामारी के काल में दो-दो साबुन और मास्क भी दिए गए। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामविलास शर्मा के साथ साथ इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह, पूर्व सी एस डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह रेड क्रॉस के सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और रेड क्रॉस के पदाधिकारी गण मौजूद थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे लेकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत 13 फरवरी तक विभिन्न प्रकार के जागरूकता संबंधी कार्यक्रम जारी रहेंगे ।