बिहार राज्य से अनिल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शेखपुरा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक शमशाद अलि ने चेवाड़ा थाना का निरीक्षण किया । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दौरान पुलिस निरीक्षक के द्वारा कई आवश्यक सुझाव और निर्देश भी दिए गए । निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक के द्वारा अवैध शराब पर जोर दिया गया तथा कहा गया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर लगातार छापेमारी होनी चाहिए ताकि अवैध शराब पर रोक लग सके , इसके साथ ही विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। साथ लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने भी निर्देश दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
