बिहार राज्य से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सरस्वती पूजा को लेकर मूर्तिकारों द्वारा माँ शारदा की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लेकिन मूर्तिकार कोरोना को लेकर भयभीत है कि कहीं प्रशासन द्वारा सरस्वती पूजा पर रोक लगा दी जाएगी तो उन्हें पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
