बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रमिता कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि रेलवे में भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में विभिन्न स्थानों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। संभवत देश में पहली बार नौकरियों या रोजगार के लिए इतने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में नौकरियों के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन की खास वजह यह है कि इन दोनों राज्यों की देश के कुल बेरोजगारों में एक चौथाई हिस्सेदारी है।
