मंगलवार की शाम मौसम मे हुए परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढा दी है। सोमवार की देर रात बारिश व मंगलवार को दिन भर छाए रहे बादल के कारण किसान परेशान हैं। अधिकांश किसानो का धान अभी तक खलिहान मे ही है। बारिश होने के कारण वश धान का काफी नुकशान हुआ है, किसानों ने बताया कि खेत मे नमी के कारण अब तक गेंहू की बोआई भी नही हो पायी है।
