सासाराम में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी काफी सक्रिय है। कोरोना संक्रमण के बावजूद भी स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों को नशा से मुक्त करने एवं नशा के दुष्प्रभाव को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को सासाराम समाहरणालय परिसर से नशा मुक्ति रथ को रवाना किया गया। डीडीसी शेखर आनंद ने झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रथ को रवाना किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।