सितौड़ा तालाब का पानी कई घरों में घुस गया है। इससे लोगों को घर से निकलने और जाने में भी दुश्वारी हो रही है। अमरकांत कुमार के दौरा बटाया जा रहा है कि तालाब में ही करोड़ों की लागत से पानी टंकी का निर्माण कर दिया गया है। इसके अलावा उस तालाब में पूरे बाजार का गंदा पानी गिरता है। इससे सड़क पर दो फीट गहरा पानी जमा हो गया है। अब लोगों को जूता व चप्पल अपने हाथ में लेकर आना-जाना पड़ रहा है। सबसे परेशानी स्कूली छात्राओं को हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तालाब के पश्चिमी हिस्सा का पानी सड़क पर ओभर फ्लो होकर बह रहा है। पास वाले शिव मंदिर में भी तालाब का गंदा पानी घुस गया है। अतिक्रमण व तालाब में बाजार तथा अन्य घरों के गंदे पानी के गिरने से ओवर फ्लो करके पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। सड़क जलमग्न हो गई है। तालाब का पानी चेनारी के वार्ड नंबर छह-सात के कई मोहल्लों में प्रवेश कर गया है।
