चेनारी प्रखंड क्षेत्र बनौली गांव के निवासी डॉ. अकरम अली के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 20 लाख रुपए गायब कर दिए। डॉ. अली ने इसे लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर से वार्ता हो रही थी, उसी समय एक अन्य मोबाइल नंबर 9827 230 896 से मेरे पास एक कॉल आया, जिसमें वह व्यक्ति आईसीआईसीआई बैंक की लंका बनारस खाता के ब्लॉक हो जाने के बारे में बात किया। मेरे कुदरा स्टेट बैंक शाखा के बारे में जानकारी मांगा। उसके बाद तुरंत खाते से 20 लाख 25 हजार रुपए की अवैध निकासी हो गई। बता दे की औरंगाबाद जिला से इसी वर्ष जून माह में सीएस के पद से सेवानिवृत हुए