जिला रोहतास प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को नवम्बर यानी इस माह तक मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर ई-पॉस यंत्र के माध्यम से वितरण किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक लाभुकों (सदस्य) को पांच किलो खाद्यान मुफ्त में अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। पीएचएच योजना के प्रत्येक लाभुकों को पांच किलो एवं अंत्योदय योजना के कार्डधारियों को 35 किलोग्राम नियमित खाद्यान (दो रुपए प्रति किलो गेहूं व तीन रुपए प्रति किलो चावल)दिया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
