नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बहिक्कट्ठा गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना का अंजाम दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित सुनीता देवी के पति सागर रजक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष छठ महापर्व को लेकर हम लोग सपरिवार हर्षोल्लास के साथ छठ पूजा की तैयारी कर रहे थे। बैंक से 40 हजार रूपए की निकासी कर अपने घर में रखे थे। जिसकी जानकारी आस पड़ोस वालों को भी लगी थी । जबकि रविवार की रात्रि में बगल वाले घर सुनील चौधरी के यहां बर्थडे पार्टी में नृत्य प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान मध्य रात्रि के समय चोरों ने हमारे घर में छत के ऊपर से घुसकर 40 हजार रूपए नगद सहित घर में रखें सारा जेवरात ले भागे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।