चेनारी थाना की पुलिस ने चेनारी बाजार के गांधी चौक पर रविवार की शाम में शराब पीकर हल्ला-गुल्ला व हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चेनारी के निवासी संतोष साह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।