शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि को श्रद्धालुओं ने मा दुर्गा के छठे स्वरूप के रूप मां कत्यायनी की पूजा की। इसके अलावा चेनारी बाजार के सभी देवी मंदिरों में लोगों ने पूजा- अर्चना की। दूसरी तरफ, सभी पूजा पंडालों के पट खोलने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। पूजा पंडालों के पास दुकानें भी सजने लगी हैं। वहीं श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है