सोमवार की दोपहर अचानक तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की घटना में प्रखंड अंतर्गत केमरा गांव में एक 45 वर्षीय किसान विपिन सिंह उर्फ पप्पू सिंह की मौत हो गई। मृतक गांव के स्व महेश्वर सिंह के पुत्र थे। घटना के समय वे बगीचे में अपना भैंस चरा रहे थे। घटना के उपरांत किसान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना अरियरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। घटना के संबंध में एक यूडी केस थाना में अंकित किया गया है। सूत्रो ने बताया कि अचानक आई बारिश के दौरान किसान एक पेड़ के नीचे छुपने चले गए। इसी दौरान उनके ऊपर वज्रपात हुई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक अपने के पीछे विधवा के साथ दो पुत्रियों को छोड़ गए
