प्रखंड क्षेत्र चेनारी में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सावित्री गुप्ता की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई जिसमें महिलाएं उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित करके उनका जन्मदिन मनाया पंडित दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नमक विचारधारा दी एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए!
