सासाराम पूर्व प्रस्तावित देवघर (जसीडीह) - पुणे वाया गया साप्ताहिक एक्सप्रेस नई ट्रेन का परिचालन 27 सितंबर से होगा, जिसका ठहराव सासाराम में भी होगा. रेल मंत्री जसीडीह में वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के चलने पर बाबा नगरी से महाराष्ट्र के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी. रेलवे ने जो टाइम टेबल जारी किया है, उसके अनुसार, पुणे-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस (11427) पुणे से शुक्रवार की सुबह 06.10 बजे खुलेगी, जो अगले दिन शनिवार को सुबह 07.40 बजे सासाराम स्टेशन पर रूकते हुए शाम 03.45 में जसीडीह पहुंचेगी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।