चेनारी प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने दवा का वितरण किया। मध्य विद्यालय बनौली के प्रधानाचार्य नयन पाल ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खाने के लिए दिया गया। इसके अलावा उनको इस दवा से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।
