चेनारी बाजर के आसपास ग्रामीण अंचल के गावों और बाजारों में बहनों ने अपने-अपने भाइयों के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कर्मा पर्व किया। कर्मा को लेकर चेनारी, तेलारी आदि जगहों पर महिलाओं ने उपवास रखते हुए कर्मा व्रत रखा। शाम में पूजा अर्चना की और अपने-अपने भाइयों के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगी। कर्मा को लेकर रात्रि में बहनों द्वारा धार्मिक मंगल गीत के स्वर से उक्त क्षेत्रों का माहौल हर्षित और उल्लासमय प्रतीत होता रहा।
